महाराष्ट्र के पांच तटीय जिलों में गर्मी और उमस का येलो अलर्ट, रत्नागिरी में तापमान 38 डिग्री के पार मुंबई। मानसून की वापसी के बाद महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए गर्म और उमस भरी परिस्थितियों का येलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार रत्नागिरी में तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमरावती और अकोला में भी तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम की स्थिति को देखते हुए नागरिकों को पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में अत्यधिक गर्मी से बचने की सलाह दी जाती है। Post navigation दिल्ली में 14 अक्टूबर को 34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, फिलहाल बारिश की संभावना कम